28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
शशि थरूर ने एमजे अकबर का नाम लेकर कहा- भाजपा सांप्रदायिक और खतरनाक पार्टी है
Play video

शशि थरूर ने एमजे अकबर का नाम लेकर कहा- भाजपा सांप्रदायिक और खतरनाक पार्टी है

थरूर भाजपा की आक्रामक नीतियों के खिलाफ बोलने के लिए जाने जाते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:38 AM IST

नई दिल्‍ली। भाजपा के खिलाफ आग उगलने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस बार भाजपा के खिलाफ बयान देने के लिए केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को ढाल बनाया है। उन्‍होंने कहा कि अकबर ने मुझे एक बार कहा था कि भाजपा देश के लिए एक खतरनाक पार्टी है। इतना ही नहीं उन्‍होंने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी भी बताया। इस बात का जिक्र उन्‍होंने रविवार को ‘नफरत के खिलाफ खड़ा होने और असहिष्णुता एवं हिंसा विषय पर एक सेमिनार में किया।

आपको बता दें कि हाल ही में शशि थरूर ने पीएम मोदी सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा था कि यही हाल रहा और 2019 में मोदी पीएम बने तो भारत हिंदू पाकिस्‍तान हो जाएगा। उसके बाद उन्‍होंने एक और बयान देते हुए कहा था कि भारत में इंसान से ज्‍यादा गाय सुरक्षित है। दरअसल, थरूर भाजपा की आक्रामक नीतियों के खिलाफ बोलने के लिए जाने जाते हैं।