महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह फिक्स है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगे। वहीं ट्वीट के जरिए उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कोई मुद्दा नहीं उठाता, कांग्रेस में आगे बढ़ने की क्षमता है।