3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब फिर शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, जम्मू-कश्मीर को लेकर कह दी यह बात

शिवसेना ने भाजपा को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
shivsena

अब फिर शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, जम्मू-कश्मीर को लेकर कह दी यह बात

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन टूटने और सरकार गिरने के बाद से सियासी माहौल बिगड़ चुका है। भाजपा और पीडीपी सभी राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर हैं। वहीं, एक बार फिर शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अराजकता फैलाने के बाद पीडीपी से समर्थन वापस लिया है।

भाजपा ने कश्मीर को किया बर्बाद- शिवसेना

शिवसेना के मुताबिक, इतिहास भाजपा को इस लालच के लिए कभी माफ नहीं करेगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर को बर्बाद कर दिया। उनके मुताबिक, भाजपा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और हिंसा को रोकने में असफल रही, तो उसने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर दोष मढ़ दिया। शिवसेना ने इसकी तुलना अंग्रेजों के भारत से जाने के समय से की है। जम्मू-कश्मीर को लेकर शिवसेना ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि देश चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है।

भाजपा समय में सबसे ज्यादा बिगड़ा माहौल

शिवसेना ने कहा कि इससे पहले घाटी में कभी इतना कत्लेआम नहीं हुआ और ना इतने जवान शहीद हुए। इतने हादसे भाजपा के सत्ता में रहते हुआ। बीजेपी और पीएम मोदी को आतंकवाद और हिंसा रोकने के वादे पर लोगों ने वोट किया था। लेकिन देश चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। गौरतलब है कि इसस पहले भी शिवसेना ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। गठबंधन टूटने पर शिवसेना ने भाजा को राष्ट्रदोह करार दिया था।

बहरहाल, जम्मू-कश्मीर को लेकर सियासी माहौल गरम है। भाजपा 23 जून को वहां शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सरकार बनाने की कोशिश में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति क्या रंग लाती है। हालांकि, किसी भी पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग