नई दिल्ली। राम मंदिर के निर्माण के लिए एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने एकबार फिर सामना के जरिए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना ने कहा कि अगर राम मंदिर का काम जल्द से जल्द शुरु नहीं हुआ तो 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हारने से कोई बचा नहीं पाएगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण करे बीजेपी, अगर ऐसा नहीं होता है आगामी लोकसभा चुना में 'राम नाम सत्य' के लिए तैयार रहें।