नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान अन्य संसदीय सीटों की तरह अमेठी में भी सुबह सात बजे से जारी है। हाईप्रोफाइल सीट अमेठी पर इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर कुल 27 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच है। यही वजह है कि इस बार दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का रिकॉर्ड टूटा है। सोमवार को मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी से प्रत्याशी राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है।