3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली उनमें स्मृति ईरानी सबसे युवा चेहरा हैं। उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव जीती 43 वर्षीय स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। वहीं, एनडीए के घटक दल में शामिल लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान मोदी केबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। राम विलास पासन 73 वर्ष के हैं। प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट की औसत उम्र का आंकड़ा देखें तो यह 59.36 के आसपास है। जो पिछले साल की तुलना में 2 साल युवा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछला मंत्रिमंडल की औसत उम्र 62 साल थी। कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकियों को घेरा, एक आतंकी ढेर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 May 2019, 9:55 AM IST

news

स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर





















































मोदी कैबिनेट के मंत्री और उनकी उम्र
क्रमांकमंत्रीउम्र
1रामविलास पासवान73 साल
2थावर चंद गहलोत72 साल
3संतोष कुमार गंगवार71 साल
4देबाश्री चौधरी48 साल
5रामेश्वर तेली48 साल
6किरेन रिजिजू47 साल
7संजीव बालियान46 साल
8मनसुख मंडाविया46 साल

पीएम मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों के काम—काज का बंटवारा संभव

नरेंद्र मोदी ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 58 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई, जिनमें इनमें 25 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार, 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस दौरान भाजपा ने लोजपा, अकाली दल, शिवसेना के अलावा अपने अन्य सहयोगी दलों का भी ध्यान रखा और उनके भी एक—एक मंत्री को शपथ दिलाई।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.