
स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता को किया आगाह, कहा- 'राहुल गांधी से रहें सावधान'
नई दिल्ली। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड में नामांकन दाखिल कर दिया है तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि वायनाड से राहुल गांधी का पर्चा दाखिल करना अमेठी की जनता का अपमान है। यहां के लोग इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेठी की जनता मतदान के दिन इसका माकूल जवाब देगी।
हार के डर से भागे वायनाड
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोगों के समर्थन से राहुल ने 15 साल तक सत्ता का आनंद लिया। अब हार के डर से वह नामांकन दाखिल करने वायनाड पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस अमेठी की जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष को हमेशा यहां से चुनकर संसद में भेजा उसके साथ उनका ये रवैया चीटिंग है।
सावधान रहने की जरूरत
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी में कोई विकास कार्य नहीं किया। अब वायनाड की जनता को राहुल से सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही राहुल को क्षेत्र से लापता रहने वाला सांसद करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने हर बार सांसद बनाया और उन्हीं को छोड़कर वो दूसरी जगह जा रहे हैं।
अमेठी से धोखा
उन्होंने कहा कि वायनाड की जनता को राहुल से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने राहुल को 15 साल लापता रहने वाला सांसद बताया है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के कंधे पर चढ़कर राहुल सांसद बनते रहे और अब उन्हें धोखा देकर वायनाड पहुंच गए हैं।
Updated on:
4 Apr 2019, 12:51 PM IST
Published on:
4 Apr 2019, 11:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.