3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमनाथ चटर्जी की मुत्यु पर राजनीति गलियारों में शोक, राष्ट्रपति-पीएम सहित इन बड़े नेताओं ने जताया दुख

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद सोमनाथ चटर्जी के देहांद पर राजनितिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपित कोविंद,पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 12:21 PM IST

Somnath Chatterjee

सोमनाथ चटर्जी की मुत्यु पर राजनीति गलियारों में शोक, राष्ट्रपति-पीएम सहित इन बड़े नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। सोमनाथ चटर्जी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकता के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उनके देहांत पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें-अमरीका से न्‍यूक्लियर डील के मुद्दे पर सीपीआई-एम ने कॉमरेड सोमनाथ को दिखाया था बाहर का रास्‍ता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर जताया दुख

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सोम दा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ चटर्जी के निधन पर वह बेहद दुखी हूं। उनके निधन से बंगाल और भारत की राजनीति को नुकसान पहुंचा है। इस दुख भरी घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति संवदेना प्रकट करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट कर दी श्रद्धांजली

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और संसद सोमनाथ चटर्जी के देहांत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे भारतीय राजनीति का एक मज़बूत हिस्सा थे। उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को काफी उच्चा बनाया। वे गरीबों और कमजोर लोगों के कल्याण के लिए हमेशा आवज उठाते थे। इस शोक की घड़ी में मैं उनके पूरे परिवार के साथ हूं।

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमनाथ चटर्जी के देहांत पर दुख जाते हुए ट्वीट किया। राहुल ने लिखा कि मैं उनकी मौत से बेहद दुखी हूं और इस दुख से समय में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

केजरीवाल ने भी किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चर्टी के मृत्यु पर ट्ववीट कर शोक व्यक्त किया।