30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया ने तीन राज्यों में कांग्रेस की बढ़त का राहुल को दिया श्रेय, अंतिम परिणाम का इंतजार

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस को बढ़त जरूर मिली है, लेकिन अभी उनको अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Dec 2018, 2:49 PM IST

Sonia gandhi

सोनिया ने तीन राज्यों में कांग्रेस की बढ़त का राहुल को दिया श्रेय, अंतिम परिणाम का इंतजार

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम भाजपा के खिलाफ नजर आता दिखाई दे रहा है। वहीं, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्यों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पार्टी को मिली बढ़त से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जहां खुशी का माहौल है, वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया है। चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए परिणाम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी गदगद हैं।

बिहार: चुनाव परिणाम से भाजपा कार्यालय में सन्नाटा तो कांग्रेस, राजद में जश्न

अंतिम परिणामों का इंतजार

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस को मिली सफलता से बढ़ी कार्यकर्ताओं और नेताओं का निश्चित ही उत्साह बढ़ा है, लेकिन उनका मुख्य फोकस 2019 है। बधाई संदेश स्वीकार करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस को बढ़त जरूर मिली है, लेकिन अभी उनको अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा है। चुनाव परिणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनमत संग्रह कहे जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल में उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना अभी गलत होगा, क्योंकि उनको अभी अंतिम परिणामों का इंतजार है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने पार्टी के सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा के साथ हंसी-मजाक किया।

राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा किया मंजूर, पीएम मोदी पर धोखा देने का आरोप

सोनिया गांधी ने राहुल को दिया श्रेय

इस दौरान सोनिया ने अपने बेटे की ओर इशारा किया और कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और पार्टी का नेतृत्व किया है। आपको बता दें कि रूझानों के अनुसार तीन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अभी रूझान पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। आपको बता दें कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हुए हैं, उनमें लोकसभा की 83 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद सोनिया गांधी सीधे राहुल गांधी के आवास के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बेटे राहुल को सफलता की बधाई दी।