
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजापुर में सोनिया गांधी ने मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस के हर अच्छे काम को खत्म करना ही मोदी का काम है। मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार हो गया है। सोनिया गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल में कौन-कौन से वादे पूरे किए हैं इसका जवाब दें। सोनिया ने कहा कि 4 साल में लोकपाल क्यों नहीं बना पाए। सोनिया गांधी ने मोदी से सवाल किया कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए क्या किया।
मोदी एक कलाकार की तरह भाषण देते हैं
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी के भाषण से बहनों का सशक्तिकरण नहीं हो सकता। सोनिया ने कहा कि पीएम मोदी एक अभिनेता की तरह भाषण देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी का भाषण देने से ही पेट भरता है तो वह और भाषण दें । सोनिया गांधी ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने विकास का काम किया है। सिद्धरमैया सरकार ने सबके लिए काम किया है। किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज
कनार्टक विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में आज पीएम मोदी ने बीजापुर में चुनावी सभा की। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि जनता कांग्रेस को पांच साल की कठोर सजा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। आलम यह है कि अब कांग्रेस के नेता हार के बहाने तलाश रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक दूसरे को लड़ाने का काम करती है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज मैं उस पावन धरती पर हूं, जो भगवान बसवेश्वरा से सरोकारित है।उन्होंने कहा कि बसवेश्वरा ने सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने वोटों के चक्कर में उलटा किया। उन्होंने कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही कांग्रेस बसवन्ना के विचारों के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में 50 सालों तक पैर जमा कर रखने वाली कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो कहीं जाकर भगवान बशेश्वर की मूर्ति संसद में लगाई गई।
Published on:
08 May 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
