बता दें, इससे पहले गुरदासपुर सीट पर भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इस संबंध में अटकलें लगाई जा रही थीं। सभी पार्टियों ने इस सीट से उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उम्मीदवार के नाम के बारे में उत्सुक्ता बनी हुई थी। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने बॉलीवुड में 'ढाई किलो का हाथ' वाले डायलॉज से जाने जाने वाले सनी देओल को इस सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। आज ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।