6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
पाकिस्तान पर भड़की सुषमा, कहा- मुलाकात से पहले बनाया कुलभूषण पर दबाव
Play video

पाकिस्तान पर भड़की सुषमा, कहा- मुलाकात से पहले बनाया कुलभूषण पर दबाव

कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उसके परिजनों से हुए दुर्व्यवहार पर विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोला।

Google source verification

image

Mohit sharma

Dec 28, 2017

नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उसके परिजनों से हुए दुर्व्यवहार पर विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोला। सुषमा ने कहा कि पाक मीडिया ने जाधव के परिवार वालों से गलत व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि समझौते के अनुसार वहां की मीडिया को आने की अनुमति नहीं थी, बावजूद इसके यह सब हुआ। सुषमा ने कहा कि मुलाकात के बाद उनके परिजनों ने बताया कि कुलभूषण काफी तनाव में दिख रहे थे और जैसे वह बोले रहे थे, उससे वह काफी दबाव में लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि मुलाकात के दौरान क्या बोलना है यह सब जाधव को सिखाया गया था। जिससे उनके मंसूबे साफ हो गए हैं।