सुषमा स्वराज अपने ट्विटर हैंडल से सिर्फ भारतीयों की ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों की भी निष्पक्ष रुप से मदद करती आई हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2017 के 11 अक्टूबर को सुषमा के द्वारा किए गए एक ट्वीट के जरिए देखा जा सकता है। जब पाकिस्तानी महिला नीलमा गफ्फार के पति ने विदेश मंत्री से उसके लिए वीजा की मंजूरी देने के लिए अनुरोध किया था। जिसके जवाब में सुषमा स्वराज ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम भारत में उनके इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं.। कुल मिलाकार दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले भारतीय नागरिकों की एक ट्वीट पर मदद के लिए आगे आने वाली सुषमा मोदी की 2.0 सरकार में नहीं दिखेंगी।