27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुषमा स्वराज पर शशि थरूर ने फिर बोला हमला, कहा – यूएन में दिए उनके भाषण में भारतीय वोटर्स के लिए था संदेश

थरूर ने विदेश मंत्री के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनका भाषण यूएन में भारत को सही संदर्भ में नहीं रख सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 Oct 2018, 11:12 AM IST

Tharoor

यूएन में सुषमा स्वराज के भाषण को लेकर शशि थरूर ने बोला हमला, कहा- भारतीय वोटर्स के लिए था संदेश

हैदराबाद। कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सकारात्मक और रचनात्मक छवि बनाने के बजाए संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भाषण अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेट्स को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि भाजपा के वोटर्स को ध्यान में रखकर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज ने नरेंद्र मोदी के नाम अपने भाषण में दस बार लिया जबकि भारत का नाम सिर्फ पांच बार लिया। एक के बाद एक वह भाजपा के नारे, योजनाओं के बारे में बात कर रही थीं। आप को बता दें कि शनिवार की शाम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आतंकवाद को शह देने के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए दोनों देशों के बीच वार्ता की प्रक्रिया नाकाम विफल होने के लिए इस्लामाबाद को दोषी है ठहराया।

पाक पर दिए सुषमा स्वराज के बयान की कुछ अहम बातें

- अमरीका में 9/11 की आतंकी घटना को अंजाम देने का मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा हुआ था और यह बात पाकिस्तान भी अच्छी तरह जानता था। पाकिस्तान खुद को अमरीका का दोस्त बताता रहा और उसकी आड़ में उसने अमरीका सहित पूरी दुनिया के लिए मानवता के ऊपर सबसे बड़ा खतरा बन चुके लादेन को सुरक्षित पनाह दे रखी थी।

- आतंकवाद पर पाकिस्तान हमेशा दोहरा रवैया दिखाता है। एक तरफ वह भारत से बातचीत का ढोंग करता है तो दूसरी तरफ वह भारत के खिलाफ अपनी जमीन से आतंकी गतिविधियों को पनाह देता है। 26/11 का मास्टरमाइंड हाफिज सईद आज भी पाकिस्तान में खुला घूम रहा है। वह रैलियां कर रहा है, चुनाव लड़वा रहा है और भारत को धमकियां दे रहा है। पाकिस्तान आतंकियों को महिमामंडित करने के लिए उन पर डाक टिकट जारी कर रहा है।

- दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चहेरा अब बेबकाब हो रहा है। इसीलिए फाइनेंसियल एक्शन टास्क फाॅर्स ने आतंकवाद को आर्थिक सहायता देने के लिए पाकिस्तान को निगरानी सूची में रखा है।

- पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के लिए भारत हमेशा तैयार है, लेकिन यह समझना होगा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती है।

- पाकिस्तान किसी न किसी तरफ भारत को बदनाम करने की साजिश रचता रहता है। वह झूठी तस्वीरें दिखाकर भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाता है।

- पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पालता और पोषता है।भारत के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि आतंकवदियों को बाकायदा पाकिस्तान सेना ट्रेन करती है। इससे भी आगे बढ़ कर पाकिस्तान सेना आतंकियों को अपने फंड से पैसे देती है। भारत में मारे गए आतंकी पाकिस्तान में फ्रीडम फाइटर कहे जाते हैं