
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी हॉस्टल में लड़कियों से रेप की घटना पर बिहार सरकार घिर चुकी है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर मामले पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें चुप्पी तोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुमार कभी भी बिहार में कानून का राज स्थापित करने का दावा करने में पीछे नहीं रहते हैं लेकिन वह महिलाओं और बच्चियों के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर मौन साधे हुए हैं । तेजस्वी ने कहा कि मुजफ्फरपुर सेल्टर हाउस रेप केस बिहार के माथे पर दाग है।