12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद: TRS की रैली में होर्डिंग्स पर प्रभु श्रीराम के रूप में दिखी सीएम चंद्रशेखर राव की तस्वीर

तेलंगाना में तय समय से पहले चुनाव होने की अटकलें तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख राज्य विधानसभा भंग करने का ऐलान कर सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
cm rao

हैदराबाद: TRS की रैली में होर्डिंग्स पर प्रभु श्रीराम के रूप में दिखी सीएम चंद्रशेखर राव की तस्वीर

हैदराबाद : तेलंगाना में तय वक्त से पहले विधानसभा चुनाव कराने की अटकलें अब जोरों पर हैं। सभी की नजरें आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकी है। बैठक में विधानसभा भंग करने के फैसले पर मुहर लग सकती है। हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की ओर से आयोजित रैली को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव संबोधित करेंगे। रैली को लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। आयोजन स्थल और रास्ते में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। समर्थकों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि होर्डिंग पर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। रैली स्थल पर लगे जगह-जगह होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी है। जगह-जगह प्रभु श्रीराम के रूप में चंद्रशेखर राव को दर्शाया गया है। उनके नीचे कुछ कार्यकर्ताओं के भी फोटो लगे हुए हैं।

रैली में मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ा ऐलान

टीआरएस नेताओं के मुताबिक मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव रविवार को कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। पार्टी नेताओं का यह भी दावा है कि इस बैठक के बाद होने वाली रैली में वह इसकी घोषणा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद कैबिनेट विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पास कर इसकी अनुशंसा राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन से कर सकता है। इसके बाद अगर निर्वाचन आयोग सहमत हो गया, तो यहां अन्य तीन राज्यों के साथ दिसंबर में ही चुनाव हो सकते हैं।

कांग्रेस ने केसीआर पर कसा तंज

मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबिक टीआरएस ने केसीआर की सभा के लिए दो हजार करोड़ एकड़ जमीन खोजी है। रंगा रेड्डी जिले में होने वाली रविवार की सभा से पहले मीटिंग बुलाई गई है। उधर कांग्रेस ने विधानसभा भंग करने को लेकर तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा है कि कांग्रेस की उठती लहर के चलते केसीआर, अपनी पार्टी को बचाने की 'आखिरी कोशिश' कर रहे हैं।