गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दो दिन पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिल चुके हैं। वहीं , सीट बटवारें को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बिहार में एनडीए के घटक दलों में सीटों के बंटवारे और लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत के लिए जब शीर्ष नेताओं के बीच परस्पर सद्भाव और सम्मान के अच्छे माहौल में बातचीत निर्णायक दौर में चल रही है, तब कुछ लोगों के पेट में पानी नहीं पच रहा है। वे अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।'