5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP पार्षद के घर पर चली गोलियां, सीएम केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, पूछा- क्या हो रहा है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर हल्ला बोल दिया है।
2 min read
Google source verification
AAP पार्षद के घर पर चली गोलियां, सीएम केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, पूछा- क्या हो रहा है?

AAP पार्षद के घर पर चली गोलियां, सीएम केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, पूछा- क्या हो रहा है?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी कई आम आदमी पार्टी सवाल खड़ करते रही है। एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर हल्ला बोल दिया है। दरअसल बीते गुरुवार की शाम आम आदमी पार्टी के पार्षद जितेंद्र कुमार के घर पर कथित तौर पर हमला किया गया। इसको लेकर शुक्रवार को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कई सवाल खड़े किए और पूछा 'दिल्ली में हो क्या रहा है?’

दिल्ली: पिकनिक स्पॉट बना सिग्नेचर ब्रिज, लोगों ने जमकर उड़ाई कानूनी की धज्जियां

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि गुरुवार की शाम को आम आदमी पार्टी के पार्षद जितेंद्र कुमार के घर पर कुछ गुंडों ने गोलियां चलाई और जाने से पहले जान से मारने की भी धमकी दी। बता दें कि जितेंद्र कुमार दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 83 से पार्षद हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया है कि शाम के वक्त 20-25 लोग उनके घर के पास आए और ताबडतोड़ गोलियां चलाई। बाद में मेरे घर में घुसने की भी कोशिश करने लगे। जब वे मेरे घर में नहीं घुस सके तो जाने से पहले जान से मारने की भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि यह हमला विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित हमला था। कुमार ने इस बाबत शिकायत दर्ज करा दी है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े करते रही है और केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार मानती आई है। 'आप' का कहना है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन आती है लेकिन जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है। इसलिए 'आप’ लगातार यह मांग करती रही है कि दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंप दी जाए। हालांकि अभी तक इस बाबत किसी तरह से कोई बात आगे बढ़ नहीं पाई है और दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार के बीच रस्साकस्सी जारी है।