25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नुकसान किया

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गांधी द्वारा किया गया था, उसका शिलान्यास दोबारा प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 5 Feb 2019, 3:42 PM IST

ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नुकसान किया

रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें कहा कि पिछले 5 साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिफाइनरी, बांध परियोजना, आदिवासियों के ब्रॉडगेज और मेट्रो प्रोजेक्ट को रोककर प्रदेश का नुकसान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को उस पत्र की भी कॉपी दी, जिसमें किसानों की सहायता के लिए आग्रह किया था। गहलोत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र ने आधी रात को सीबीआई को पुलिस ने बंधक बनाया उसके बाद सीबीआई की साख पर सवाल उठने लगे। आखिर कितनी बुरी परिस्थितियों के चलते ममता बनर्जी को धरना देना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गांधी द्वारा किया गया था, उसका शिलान्यास दोबारा प्रधानमंत्री मोदी ने किया ।

जिस परियोजना को मुख्यमंत्री घाटे का सौदा बता रही थीं, आखिर इतने वर्ष उसको लटकाने के बाद वही 26% भागीदारी रखी । वसुंधरा राजे को इसका जवाब देना चाहिए ।