गुरुवार को हुई बैठक में मोदी और शाह के अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। उम्मीद थी कि तीन सप्ताह बाद होने वाले चुनाव के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। भाजपा मुख्यालय, जहां बैठक हो रही थी, वहां से प्रधानमंत्री मोदी रात के 11.40 बजे निकले।