27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज दिल्ली में हो सकती है अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में मुलाकात होने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 29 Oct 2018, 10:52 AM IST

Amit

आज दिल्ली में हो सकती है अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। मिशन 2019 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुई हैं। सियासत की बिसात पर नेता अपनी चालें चल रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर भी घमासान हो रहा है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के साथ सीट बंटवारे पर सहमति जता दी है। दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, अब बारी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा ) की है। हो सकता है कि आज रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अमित शाह से मिलें।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, सोमवार यानी आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में मुलाकात हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले दिल्ली में जहां एक तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की मुलाकात हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ बिहार के अरवल स्थित सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव से कुशवाहा ने एक बंद कमरे में करीब 10 मिनट तक गुप्त बातचीत की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी पारा कुछ ज्यादा ही गरम हो गया। इसके बाद अमित शाह ने उपेन्द्र कुशवाहा को तुरंत दिल्ली बुलाया।

राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष का बड़ा बयान

सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा यह है कि अमित सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही तेजस्वी से उनकी मुलाकात पर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि तेजस्वी से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

बीजेपी और जेडीयू में सीटों की सहमति को लेकर रालोसपा नेता ने कहा कि 50-50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं है। यह 5-5 सीट या 15-15 सीट या 25-25 सीट भी हो सकता है। जब तक कुछ तय नहीं होता है तब तक कुछ बोलना कैसे संभव है? उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ होने के बावजूद सीटों की कटौती किए जाने की आशंका से उपेंद्र कुशवाहा राजग से नाराज बताए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग