26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, इस बड़े आदिवासी नेता ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, इस बड़े आदिवासी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नेता और पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इतना ही नहीं नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने और दूसरी पार्टी में शामिल होने का खेल भी जारी है। ताजा मामला है त्रिपुरा का, जहां एक बड़े आदिवासी नेता चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

आदिवासी नेता ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा के आदिवासी नेता राजेश्वर देब बर्मा ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य के मूल निवासियों के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के बाद बर्मा ने नागरिकता संशोधित विधेयक को त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए खतरा बताते हुए इसे रद्द किए जाने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, देब बर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को अपना इस्तीफा भेजा है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है कि नहीं।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देब बर्मा ने यह भी कहा कि मैं राज्य में भाजपा नीत राजग सरकार के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार त्रिपुरा के मूल निवासियों को नजरअंदाज कर रही है। पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया गया। गौरतलब है कि राजेश्वर देब बर्मा पिछले साल ही भाजपा में शामिल हुए थे।