25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन गडकरी और राहुल गांधी में छिड़ा दिलचस्प ट्वीट वार, दोनों ने जमकर किया वार-पलटवार

भारतीय राजनीति में हमारे राजनेता एक दूसरे पर अक्सर उनके बयानों के आधार पर निशाना साधते रहते हैं। इसके लिए कभी ट्विट का सहारा लेते हैं तो कभी मंचों का। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में भी ऐसा ही युद्ध छिड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Feb 2019, 9:13 PM IST

Rahul Gandhi and Nitin Gadkari

नितिन गडकरी और राहुल गांधी में छिड़ा दिलचस्प ट्वीट वार, दोनों ने जमकर किया वार-पलटवार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एकबार फिर अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वो देश भी नहीं संभाल सकता। केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में गडकरी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनमें कुछ हिम्मत है। फिर क्या... गडकरी ने भी लगे हाथ राहुल को जमकर फटकारा है। अब सिलसिलेवार ढ़ंग से जानिए कि आखिर दोनों नेताओं ने ट्वीट वार में क्या क्या कहा।

राहुल बोले- बीजेपी में सिर्फ गडकरी हिम्मती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गडकरी के घर संभालने वाले बयान के बाद ट्विटर पर लिखा, गडकरी जी आप को बधाई। बीजेपी में आप अकेले ऐसे शख्स हैं जिसमें हिम्मत है। कृप्या आप रफाल और अनिल अंबानी, किसानों की परेशानी और संस्थाओं की बर्बादी पर भी कमेंट करिए।

गडकरी बोले- आप के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

राहुल गांधी के ट्वीट का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बखूबी जवाब दिया। उन्होंने हिंदी में लिखा, राहुल गांधी जी, मेरी हिम्मत के लिए मुझे आप के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, लेकिन आश्चर्य इस बात का है की एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने बाद भी हमारी सरकार पर हमला करने के लिए आपको मीडिया द्वारा ट्विस्ट किए गए खबरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गडकरी फिर बोले- यही है मोदी सरकार की कामयाबी

गडकरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, यही मोदी जी और हमारे सरकार की कामयाबी है कि आप को हमला करने के लिए कंधे ढूंढ़ने पड़ रहे हैं। रही बात आपके उठाए गए मुद्दों की तो मैं डंके की चोट पर कहता हूं की रफाल में हमारी सरकार ने देश हित सामने रख कर सबसे पारदर्शक व्यवहार किया है।

अब राहुल बोले- उप्स, गडकरी जी...नौकरियां!

बीजेपी नेता के पलटवार के कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने अपने ही ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उसमें कुछ और जोड़ दिया। उन्होंने दोबारा तंज कसते हुआ लिखा,उप्स, गडकरी जी। माफी चाहूंगा, मैं एक सबसे महत्वपूर्ण बात तो भूल ही गया। नौकरियां! नौकरियां! नौकरियां! नौकरियां!