कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं का अकाउंट भी ब्लॉक
राहुल गांधी के बाद ट्विटर ने बुधवार को पार्टी के पांच अन्य नेताओं का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया। पार्टी के पांच नेताओं के अकाउंट ब्लॉक होने पर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, एआईसीसी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं।