28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / महाराष्ट्र के उलटफेर पर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा- सच होगा हमारा सपना

महाराष्ट्र के उलटफेर पर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा- सच होगा हमारा सपना

शिवसेना विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे ने की बैठक। भाजपा पर निशाना साधते हुए लगाए कई आरोप। ठाकरे, कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने पर आश्वस्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 23 Nov 2019, 11:20 PM IST

uddhav thackeray shivsena

मुंबई। महाराष्ट्र में एक रात में पलटी सियासत और तेजी से हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार शाम एक होटल में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने दिन में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान महाराष्ट्र के घटनाक्रम को फर्जिकल स्ट्राइक करार दिया, शाम को पार्टी विधायकों की बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारा सपना सच होगा।

बड़ी खबरः महाराष्ट्र में हुए उलटफेर पर सबसे बड़ा खुलासा... इस शख्स के दिमाग की थी प्लानिंग... सबसे पहले इन्हें टार्गेट किया..

उद्धव ठाकरे ने कहा, "शरद पवार और कांग्रेस पार्टी हमारे साथ है। विधायकों का मनोबल बढ़ा था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार बनाएगी। महाराष्ट्र में जो घटनाएं हो रही हैं, उन पर भी चर्चा हुई। फिलहाल शिवसेना के विधायक होटल में ठहरेंगे।"

बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों से कहा, "अब हालात बदल गए हैं, लेकिन इसका हम सभी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारा सपना सच होगा। अभी धैर्य रखो।"

इससे पहले, ठाकरे ने अपने पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, "हम जो भी कहते-करते हैं, खुलकर करते हैं, दिन के उजाले में। इस तरह चोरी-छिपे रात के अंधेरे में नहीं। यह राज्य के लोकतंत्र पर फर्जिकल स्ट्राइक है।"

महाराष्ट्र में एनसीपी का फैसला... बढ़ा सकता है केरल में सरकार से फासला.. हो गया बड़ा खुलासा.. अब होगा

गौरतलब है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह आठ बजे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बागी भतीजे अजीत पवार ने भी उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के चुनाव के दौरान मराठी में कही गई बात 'मैं वापस आऊंगा' पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, "अब से राज्य में चुनाव कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो भी यह दावा कर दे कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में वापस आऊंगा उसकी नियुक्ति कर दी जाएगी।"

बड़ी खबरः महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर... अमित शाह ने एनसीपी के इस वरिष्ठ नेता को दी कभी न भूलने वाली सीख..

ठाकरे ने कहा कि यह और कुछ नहीं, बस लोकतंत्र के साथ किया गया मजाक है। पहले बिहार, फिर हरियाणा और अब महाराष्ट्र में यह किया गया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ संविधान के अनुसार नहीं हुआ है।