अब एनसीपी और कांग्रेस शिवसेना पर यह दबाव बना रही है कि वह अपने हिंदुत्व के एजेंडे को फिलहाल पीछे छोड़ दे। ठीक उसी तरह जैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन विवादित मुद्दे छोड़कर सबसे पहले गठबंधन की सरकार बनाई थी। एक और महत्वपूर्ण बात यह भी रखी जाने वाली है कि शिवसेना की अराजक वाली छवि, यानी किसी भी दफ्तर में घुसकर मारपीट करना, ऊधम मचाना, ये सब उसको छोड़ना होगा।