28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 3 दिसंबर को साबित करेंगे बहुमत

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 3 दिसंबर को साबित करेंगे बहुमत

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा नई सरकार में एक ही होगा डिप्टी सीएम देर रात तय हो सकते हैं मंत्रियों के नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 28 Nov 2019, 7:31 AM IST

uii2.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लगभग पिछले एक माह से चल रही राजनीतिक उठापटक खत्म हो गई है। अब कल यानी 28 नवंबर को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें 7 दिन में यानी 3 दिसंबर को बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की बुधवार देर शाम को हुई लंबी बैठक के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अहम जानकारियां दी हैं। बैठक में मंत्रिमंडल पर भी चर्चा की गई। देर रात तक मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए जाएंगे।

अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद नहीं

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। नई सरकार में कर कांग्रेस पार्टी से ही होगा। जबकि डिप्टी सीएम एक ही होगा। नई सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम नहीं होंगे। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि डिप्टी सीएम का ये पद एनसीपी को मिला है। हालांकि एनसीपी की ओर से डिप्टी सीएम कौन बनेगा ये अबतक तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस को स्पीकर का पद दिया गया है। विधानसभा में एक डिप्टी स्पीकर भी होगा, ये पद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को गया है।

मंत्रियों के नाम पर देर रात तक चर्चा

प्रफुल्ल पटेल के अनुसार- मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। देर रात मंत्रियों के नाम तय किए जा सकते हैं। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा तीनों दलों के एक से दो मंत्री शपथ ले सकते हैं।

बैठक में इन चीजों पर हुई चर्चा

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बुधवार की मीटिंग में मंत्रिमंडल, शपथ ग्रहण की तैयारियां से जुड़ी चीजों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में विधानपरिषद की नियुक्तियों पर चर्चा की गई। गौर हो, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम और संख्या पर अभी भी स्थिाति साफ नहीं हो पाई।

मंगलवार को पेश कर दिया था दावा

बता दें, मंगलवार देर शाम शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों ने उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। पहले उद्धव ठाकरे एक दिसंबर को शाम 5 बजे ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण करने वाले थे। लेकिन इसे टाल दिया गया।