नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह आंदोलन अब पहले से ज्यादा तूल पकड़ चुका है। साथ ही कानून और व्यवस्था की स्थिति भी चरमरा गई है। बिगड़े हालात को देखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सुलह का रास्ता निकालने को लेकर सरकार सभी पक्षों से विचार विमर्श कर एक राय कायम करने की कोशिश करेगी।