4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NDA में जारी घमासान के बीच उपेन्द्र कुशवाहा का चौंकाने वाला बयान, कहा- जेडीयू से मेरा कोई गठबंधन नहीं

उपेन्द्र कुशवाहा ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 10 Nov 2018, 5:34 PM IST

upendra

NDA में जारी घमासान के बीच उपेन्द्र कुशवाहा का चौंकाने वाला बयान, कहा- जेडीयू से मेरा कोई गठबंधन नहीं

नई दिल्ली।बिहार एनडीए में घमासान लगातार जारी है। सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों के अंदर गहमागहमी जारी है। वहीं, रालोसपा और जेडीयू के बीच बयानों का दौर जारी है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा जेडीयू से कोई गठबंधन नहीं है।

गठबंधन को लेकर कुशवाहा का चौंकाने वाला बयान

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी से उनका गठबंधन कायम रहेगा, लेकिन जेडीयू से उनका कोई गठबंधन नहीं है। 2020 में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कोई भी हो सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में एक आम आदमी भी सीएम की कुर्सी तक पहुंच सकता है। यही लोकतंत्र की सुंदरता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 28 नवंबर को ऊंच-नीच दिवस मनाने का भी घोषणा की है, जो दरअसल नीतीश कुमार के वक्तव्य के खिलाफ होगा।

अमित शाह से बात करेंगे कुशवाहा

कुशवाहा ने कहा कि जदयू से गठबंधन कराना है तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहल करनी होगी और पूछना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे लिए अपशब्दों का प्रयोग क्यों किया। इससे मैं आहत हूं। कुशवाहा ने कहा कि सीएम को अपना शब्द वापस लेना चाहिए। अगर वह सफाई देना चाहते हैं तो जनता के बीच दें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे जल्दी ही दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बात नहीं बनती है तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलेंगे। कुशवाहा ने खुद को एनडीए गठबंधन का स्थाई हिस्सा बताते हुए कहा कि वह जेडीयू की तरह आए-गए वाले नहीं हैं।