31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रशेखर और केके पाठक विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा ने ली चुटकी, बोले- सुना है फिर से BJP के साथ आना चाहते हैं नीतीश

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री और उनके अफसर केके पाठक के बीच चल रहे विवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने चुटकी ली है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ जाना चाहते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 8 Jul 2023, 7:02 PM IST

 upendra-kushwaha-quips-education-minister-and-kk-pathak-controversy


बिहार में शिक्षा मंत्री और उनके अफसर केके पाठक के बीच चल रहे विवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने चुटकी ली है। शनिवार को सीतामढ़ी जिले के राजोपट्टी परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुना है इस बार उनके मंत्री की किसी सनकी अफसर से पाला पड़ गया है। दोनों के बीच चल रहे विवाद को रोकने के लिए खुद मुख्यमंत्री को बीच बचाव करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह भी जानते है कि दोबारा सत्ता में आना नहीं है इसलिए वह विभाग और सरकार के काम में हस्तक्षेप भी नहीं कर रहे हैं।

सुनने में आ रहा है कि सनकी मिजाज के हैं पाठक- उपेंद्र

सीतामढ़ी जिले के राजोपट्टी परिसदन में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार कंफ्यूज है। शिक्षा मंत्री व अधिकारी केके पाठक में विवाद इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री ने दोनों को अपने पास सुलह करने के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर को बर्खास्त करें और अधिकारी अगर सही काम कर रहे हैं तो उनको रखें। अधिकारी के बारे में भी सुनने में आ रहा है कि वे सनकी मिजाज के हैं।


राजद और जदयू में मनमुटाव की खबरें

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिहार महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिक्षा मंत्री और केके पाठक के विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही है। वैसे भी पहले भी देखा जा चुका है कि बिहार सरकार में राजद कोटे के मंत्री और जदयू के मंत्रियों के बीच विवाद होता रहा है। दोनों दल के मंत्री अपने विभाग से ज्यादा दूसरे मंत्री के विभाग में हस्तक्षेप करते हैं।

ये भी पढ़ें: UCC: धारा 370 हटाने जितना आसान नहीं देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना- गुलाम नबी