पूर्व पीएम राजीव गांधी के सरकार में मंत्री रहे आरिफ मोहम्मद खान 80 के दशक में कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे। 1984 में राजीव सरकार में आरिफ मोहम्मद खान केंद्रीय मंत्री थे। 1984 में शाहबानो केस में जब राजीव गांधी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद द्वारा कानून बनाकर पलट दिया था तो उन्होंने सरकार के इस फैसले के विरोध में केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर थे।