10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
वीडियो में देखें मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों पर क्या बोलीं सुषमा स्वराज
Play video

वीडियो में देखें मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों पर क्या बोलीं सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि रडार के इस्तेमाल से भारतीयों के शवों का पता लगाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 20 Mar 2018, 2:25 PM IST

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को संसद में इराक के मोसुल में 2014 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा अगवा किए गए 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि रडार के इस्तेमाल से भारतीयों के शवों का पता लगाया गया। शवों को कब्रों से निकाला गया और डीएनए के जरिए पहचान की पुष्टि हो सकी। उन्होंने कहा कि शवों को डीएनए जांच के लिए बगदाद भेजा गया था। 38 भारतीयों के डीएनए का मिलान हो गया है। ये सभी मजदूरी का काम करते थे और अधिकांश पंजाब से थे। इन्हें मोसुल में इराक की कंपनी ने नियुक्त किया था। साल 2014 में जब आईएस ने इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल को अपने कब्जे में लिया था तब इन भारतीयों को बंधक बना लिया था। इराकी सुरक्षाबलों द्वारा आईएस के चंगुल से मोसुल को आजाद कराए जाने के बाद विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने इराक का दौरा किया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति