26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवंगत अभिनेता और नेता विनोद खन्ना की पत्नी का बड़ा ऐलान, कहा- इस सीट से लड़ूंगी लोकसभा चुनाव

विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
vinod

दिवंगत अभिनेता और नेता विनोद खन्ना की पत्नी का बड़ा ऐलान, कहा- इस सीट से लड़ूंगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई हैं। साथ ही सीटों को लेकर दावेदारी भी पेश की जा रही है। इसी कड़ी में दिवंगत अभिनेता और भाजपा के कद्दावर नेता रहे विनोद खन्ना की पत्नी ने बड़ा ऐलान किया है।

विनोद खन्ना की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा कि वो गुरदासपुर सीट से अगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कविता खन्ना ने कहा कि गुरदासपुर में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारा दिया था कि वह विनोद खन्ना के सपने को पूरा करें। इतना ही नहीं पार्टी की सीनियर लीडरशिप से भी फीडबैक मिला है कि इलाके की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो सीट से चुनाव लड़ेंगी। खन्ना ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि चुनाव लडूं और सीट जीतकर मोदी की झोली में डालूं।

अब सियासी अखाड़े में आएंगी कविता खन्ना

कविता खन्ना ने कहा कि सुजानपुर में आरओबी बनाने पर केंद्र अपने हिस्से से शेयर देने को तैयार है और केवल राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलने का काम शेष रह गया है। रेल मंत्री से हुई वार्ता के दौरान दोनों प्रोजेक्टों पर चुनाव आचार संहिता से पहले-पहले मुहर लगने की पूरी संभावना है। अब देखना यह है कि पार्टी हाईकमान इस सीट से उन्हें टिकट देती हैं या फिर कोई और समीकरण भी बनता है।