31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हम सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए गठबंधन करते है, NDA की बैठक से पहले महागठबंधन पर बरसे JP नड्डा

NDA Meet: आज होने वाली बैठक को लेकर जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की सेवा और मजबूती के लिए बनाया गया एक आदर्श गठबंधन है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Jul 2023, 8:12 AM IST

 we-make-alliances-service-not-for-power-jp-nadda-lashed-out-alliance


2024 के लोकसभा चुनाव में जाने से पहले देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे है। इसके लिए बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को पहली बैठक हुई थी। वहीं, इस विपक्षी एकती की दूसरी बैठक आज कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हो रही है। लेकिन इस बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष JP नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ उन्होंने NDA की होने वाली बैठक को लेकर जानकारी साझा किया हैं।

38 दलों के साथ होगा NDA का कुनबा

17 जुलाई की शाम को कार्यकर्ताओं से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि 18 जुलाई को होने वाली NDA की बैठक में 38 पार्टियां शामिल होने वाली हैं। ये बैठक दिल्ली में होगी। वो लोग (विपक्ष) भी आज बैठक कर रहे है। उनके लिए गठबंधन का मतलब सत्ता और शक्ति है। वहीं, हम सेवा के लिए गठबंधन कर रहे हैं।

UPA के पास निर्णय लेने की शक्ति नहीं

आज होने वाली बैठक को लेकर जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की सेवा और मजबूती के लिए बनाया गया एक आदर्श गठबंधन है। वहीं, UPA पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास न तो कोई नेता है और न ही उनके पास निर्णय लेने की शक्ति है। यह एक स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है और सिर्फ फोटो खिंचवाने के अवसर खोजते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बड़ी खबरें

View All

राजनीति