4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता: अमित शाह की रैली में जा रही बस पर हमला, बीजेपी बोली- डर गई टीएमसी

अमित शाह की रैली में कोलकाता आ रहे बीजेपी समर्थकों की बस पर हमला हुआ है। जिससे बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Aug 11, 2018

tmc

अमित शाह की रैली में जा रही बस पर हमला, बीजेपी बोली- डर गई टीएमसी

नई दिल्ली। एनआरसी विवाद उपजने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज पहली बार पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। शाह आज जहां कोलकाता में विशाल रैली करने वाले हैं, वहीं इसके विरोध में टीएमसी ने पूरे राज्य में धिक्कर दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसी बीच बड़ी खबर ये भी आ रही है कि शाह की रैली में कोलकाता आ रहे बीजेपी समर्थकों की बस पर हमला हुआ है। जिससे बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बदमाशों ने तोड़ दिए बस के शीशे

न्यूज एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार की रात बीजेपी समर्थकों से भरी बस कोलकाता आ रही है। बस अभी पश्चिम मिदनापुर के चंद्रकोर ही पहुंची थी कि कुछ अराजक तत्वों ने बस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने बस के शीशे तोड़ डाले हैं। इस घटना को लेकर चंद्राकोना टाउन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह की रैली से पहले एक्शन में टीएमसी, कोलकाता में लगाए 'बीजेपी गो बैक' के पोस्टर

बीजेपी बोली- डरी हुई है टीएमसी

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष इस घटना के लिए टीएमस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि तृणमूल कांग्रेस हमारी रैली को लेकर कितना डरी हुई है। राज्य को लोग बीजेपी के सुशान का इंतजार कर रहे हैं। एक अन्य बीजेपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं है।

बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' के लगे पोस्टर

वहीं दूसरी ओर कोलकाता स्थित मेयो रोड पर ही नहीं बल्कि शहर के अगल अलग हिस्सों में 'बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' जैसे नारे लिखे पोस्टर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं, लेकिन टीएमसी ने इसे खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि हमने कोई पोस्टर और बैनर नहीं लगवाए हैं। वहीं बीजेपी ने इस तरह को पोस्टर का मजाक उड़ाया है। बीजेपी नेता राजू बनर्जी ने कहा कि अच्छा है कि वे हमारे नेता का स्वागत कर रहे हैं। ऐसा करना टीएमसी की आदत हो चुकी है।