6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोले, सीएम ममता बनर्जी को कहा- ‘बेशर्म महिला’

महिला सुरक्षा की बात करते-करते राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम ममता बनर्जी के लिए ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने शुरु कर दिया।

2 min read
Google source verification
mamta banerjee

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोले, सीएम ममता बनर्जी को कहा- 'बेशर्म महिला'

नई दिल्ली। राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर तो हमेशा से चलता रहा है लेकिन इन दिनों राजनेता अपने बयानबाजी के स्तर को गिराते जा रहा हैं। कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे के पीएम मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी ऐसी ही खबर आई है। यहां राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'बेशर्म महिला' कहा है।

महिला सुरक्षा पर बोलते बोलते सीएम को कहा 'बेशर्म'

साउथ 24 परगना में दिलीप घोष एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महिला सुरक्षा की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी बच्चियों को स्कूल और कॉलेज भेजते समय डरते हैं। ममता सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि क्या इसी बदलाव के लिए हमने वोट किया था? प्रदेश की मुख्यमंत्री महिला होने के बाद महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ममता ने तो पार्क स्ट्रीट रेप पीड़िता के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। वे सचमुच एक बेशर्म महिला हैं। वे महिलाओं को कैरेक्टर का सर्टिफिकेट देने वाली कौन होती हैं।

मोदी के मंत्री बोले- नेहरू की वजह से बना पीओके, अब वापस लेकर रहेंगे

कांग्रेस विधायक ने मच्‍छर से की पीएम मोदी की तुलना

वहीं दूसरी ओर महाराष्‍ट्र कांग्रेस की महिला विधायक प्रणीति शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना मच्‍छर से की है। सोलापुर दक्षिण से कांग्रेस विधायक ने कहा एक रैली में कहा कि हमारे देश में डेंगू का एक नया मच्छर आ गया है, जिसका नाम मोदी बाबा है, उसकी वजह से सब बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए जो बन पड़े आप कीजिए। कीटनाशक छिड़किए और अगली बार उसे सत्ता से बाहर फेंक दीजिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो देश में आए नए डेंगू का शिकार हो जाएंगे।

मेवाणी ने पीएम पर दिया था आपत्तिजनक बयान

कुछ दिन पहले गुजरात के वडनगर से विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। उन्‍होंने अपने नौ मिनट के भाषण में पीएम के लिए छह बार अपमानजनक शब्‍दों का प्रयोग किया। मेवाणी ने संसदीय गरिमा को उस समय तार कर दिया जब पीएम को नमक #@@@* कहकर संबोधित किया। पीएम पर तंज कसते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वह बिहार समेत देश की 130 करोड़ जनता से माफी मांगते हैं कि गुजरात ने ऐसा मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाला पीस दिल्ली भेज दिया जो आज देश की बर्बादी का इतिहास लिखने में जुटा है।