आसनसोल में 12 अप्रैल को लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान हिंसा की खबरें हैं। हुड़दंगियों ने भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल के काफिले को निकलने से रोका। पुलिस पर पथराव भी किया। यहां से तृणमूल कांग्रेस ने अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि लोकसभा की एक सीट और चार राज्यों की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए यह वोटिंग है। मतगणना 16 अप्रैल को होगी।