26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी के साथ कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी धरने पर बैठे, शारदा चिट फंड घोटाले में हैं वॉन्टेड

सीएम ममता बनर्जी के साथ खुद शारदा चिट फंड घोटाले में वॉन्डेंट कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी धरने पर बैठे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी के साथ कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी धरने पर बैठे, शारदा चिट फंड घोटाले में हैं वॉन्टेड

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शारदा चिट फंड घोटाले को लेकर सीबीआई की छापेमारी पर बड़ा बवाल चल रहा है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर छापेमारी के विरोध के मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस धरने पर खुद आईपीएस राजीव कुमार भी बैठे हुए हैं।

पहली बार नेता के साथ धरने पर IPS

जानकारों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राजनेता के साथ भारतीय पुलिस सेवा का कोई अधिकारी भी धरने पर बैठा है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार कोलकाता के मेट्रो चैनल पर सीएम ममता बनर्जी के साथ अनश्चितकालीन धरने पर हैं।

कोलकाता में सियासी ड्रामा: CBI की छापेमारी से ममता की PC तक इस तरह बिगड़ते गए हालात

ममता बोलीं- खतरे में लोकतंत्र

कमिश्नर आवास के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता ने कहा कि मैं लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं, जो कि नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार के हाथों खतरे में हैं , उनकी रक्षा के लिए अभी और इसी वक्त धरना पर बैठने के लिए मेट्रो चैनल जाउंगी।

कोलकाता में CBI vs ममता की पुलिस

सीबीआई की टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शारदा चिट फंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर पहुंची थी। 40 अधिकारियों की टीम जब कुमार के आवास के अंदर जा रही थी तब कोलकाता पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने सीबीआई के पांच अधिकारियों को हिरासत में ले लिया, हालांकि कुछ घंटों के अंदर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।