पश्चिम बंगाल राजभवन के सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर के लिए अनुरोध काफी समय रहते किया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे स्पष्ट है कि राज्यपाल और सीएम ममता बनर्जी के बीच संबंध अच्छे नहीं हैंफ
दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में राज्यपाल ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक महोत्सव में जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का अनुरोध किया था जिसे पश्चिम बंगाल सरकार ने ठुकरा दिया था। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत पर सवाल उठाते हुए इसे बेतुका और जनता के पैसे का दुरुपयोग करार दिया।