27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ओपी राजभर बीजेपी का दामन दोबारा थामेंगे ? सीएम योगी से मुलाकात की

मंगलवार देर रात को सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात । सीएम योगी ने मिलने के बाद आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राजभर ने बताया कि मैं सीएम योगी से राजभर जातियों को जनजातीय समुदाय में शामिल करने की मांग को लेकर गया था । सीएम योगी मेरी बात सहमत हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 21 Sep 2022, 10:47 AM IST

op_rajbhar.png

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले ओपी राजभर

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है । इसी बीच कल मंगलवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे के साथ सीएम योगी से मुलाकात की । यह मुलाकात रात के करीब 9 बजे हुई। ओपीराजभर के सीएम योगी से मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर एक बार फिर बीजेपी के नैया पर सवाल हो जाएंगे ? सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 2022 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा लेकिन सपा की सरकार नहीं पाई । चुनाव के नतीजे आने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया। 2017 विधानसभा में ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने एक करोड़ पांच लाख के लागत की 1 किलो 55 ग्राम हेरोइन किया बरामद, 5 महिलाओं समेत दस आरोपी गिरफ्तार

क्या 2024 लोकसभा चुनाव में एक साथ लड़ेगे ?
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर और सीएम योगी में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की किसी सीट पर चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले क्या राजभर फिर एक बार बीजेपी का दामन थाम सकते हैं? हालांकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि राजभर किस राजनीतिक खेमे में जाते हैं।

राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके बताया कि सीएम क्या बात हुई ?
मंगलवार को देर रात सीएम योगी से राजभर ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आज सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उन्होंने सीएम योगी से मंगलवार को राजभर जातियों को जनजातीय समुदाय में शामिल करने की मांग की। राजभर के अनुसार सीएम योगी ने इस मुद्दे पर अपनी सहमति जताई है और समाज कल्याण विभाग को आदेश दिया कि इसका प्रस्ताव बनाकर के भारत सरकार को भेजा जाए।

यह भी पढ़ें: Ayodhya : सरयू नदी का कहर जारी, स्नान घाट की सीढ़ियों पर कर रहें शवों का अंतिम संस्कार

पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ
ओम प्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और सीएम योगी तारीफ करते हुए कहा कि पीएम और सीएम पिछड़ों के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा राजभर ने कहा कि लालबाग चौराहे मार्ग को सुहेलदेव जी के नाम पर रखा है उसके लिए सीएम योगी को धन्यवाद देता हूं। कभी किसी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के बारे में नहीं सोचा।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग