दरअसल, जब से कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, तभी से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने को लेकर भी मीडिया में अटकलों का दौर जारी है। चर्चा ये भी है कि प्रियंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ने की स्थिति में पीएम मोदी कहीं और से भी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन औपचारिक रूप से इसकी सूचना अभी तक किसी ने नहीं दी है। चर्चा यह है कि पीएम पश्चिम बंगाल, दक्षिण भारतीय राज्यों व पूर्वोत्तर भारत की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।