7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी का एक महीनाः संसद से सड़क तक विपक्ष का हंगामा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पीएम नोटबंदी के मामले पर संसद में चर्चा से बचने के लिए भाग रहे हैं और हम उन्हें भागने नहीं देंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 8 Dec 2016, 12:38 PM IST

Winter Session Of Parliamnet

Winter Session Of Parliamnet

नई दिल्ली। नोेटबंद करने के फैसले को आज एक महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन देश में हालात वैसा ही है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। संसद में इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में जोरदार हंगामे के बीच वैंकैया नायडू ने सत्ता पक्ष की ओर से मोर्च संभाला। नायडू ने कहा कि विपक्ष हमपर आरोप लगा रहा है और जब हम जवाब देने के लिए खड़े हो रहे हैं तो कार्यवाही में बाधा डाली जा रही है। ऐसे कैसे संसद का कामकाज चलेगा।




नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का ब्लैक डे

गुरुवार को कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल ब्लैक डे मना रहे हैं। संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पीएम नोटबंदी के मामले पर संसद में चर्चा से बचने के लिए भाग रहे हैं और हम उन्हें भागने नहीं देंगे।








गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार खुद स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने नोटबंदी का फैसला किसलिए लिया। पहले कहा कि आतंकवादियों को मिल रहे पैसे को रोकने के लिए लेकिन आतंकियों के पास से नए नोट मिल रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कैशलेस इकोनॉमी के नाम पर पीएम मोदी कुछ बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब लोगों को हुआ। सारा कामकाज, कारोबार ठप्प पड़ा हुआ है।








राहुल गांधी ने कहा कि अगर मुझे लोकसभा में बोलने दिया गया तो मैं सबको बता दुूगा कि पेटीएम कैसे पे टू मोदी होता है।








नोटबंदी ने कर दिया सब तबाह: कांग्रेस

विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार के इस फैसले से देश को और खासकर आम लोगों को बड़ी दिक्कतें हुई हैं। कांग्रेस का आरोप है कि नोटबंदी के बाद अब तक 84 लोगों की लाइनों में मौत हो चुकी है। विपक्षी दल नोटबंदी के एक महीने पूरे होने के मौके पर गुरुवार को ब्लैक डे मना रहे हैं।





मायावती ने कहा कि जब से नोटबंदी का फैसला लिया गया है तब से देश में काले दिन की शुरुआत हो गई है। काला दिन सिर्फ आज नहीं, पिछले एक महीने से है।





विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।





दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा जारी रहा। लगातार कोशिश करने के बाद जब हंगामा खत्म नहीं हुआ तो सदन की कार्वाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।