25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येदियुरप्पा का ऑडियो टेप पर पलटवारः कुमारस्वामी वॉइस रिकॉर्डिंग के विशेषज्ञ, सही साबित कर दें तो ले लूंगा संन्यास

येदियुरप्पा का ऑडियो टेप पर पलटवारः कुमारस्वामी वॉइस रिकॉर्डिंग के विशेषज्ञ, सही साबित कर दें तो ले लूंगा संन्यास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Feb 2019, 3:01 PM IST

नई दिल्ली। देश के दक्षिण में मचा सियासी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑपरेशन लोट स के फेल होने के बीच कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट शुरू हो गया है। बजट सेशन के पहले से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बड़ा दांव चल दिया है। सीएम ने एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें पूर्व सीएम और भाजपा नेता येदियुरप्पा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करते सुनाई दे रहे हैं। उधर...भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है।


येदियुरप्पा ने कहा कि एच डी कुमारस्वामी की ओर से उनको लेकर जारी किया गया ऑडियो क्लिप फर्जी और एक मनगढंत कहानी है। यही नहीं येदियुरप्पा ने ये भी कहा कि अगर इस ऑडियो क्लिप को कुमारस्वामी सही साबित कर देते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
आपको बता दें कि एचडी कुमारस्वामी की ओर से जारी किए गए ऑडियो क्लिप में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने की बात हो रही है। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह ऑडियो येदियुरप्पा और एक विधायक का है। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने जेडीएस विधायक नागन गौड़ा को लुभाने के लिए किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि यह आरोप सचाई से कोसों दूर है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह देवदुर्गा एक मंदिर में दर्शन के लिए गए थे और शहर लौट आए थे।


दरअसल देवदुर्गा में ही विधायक के बेटे के उनसे मुलाकात करने एवं दोनों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड किए जाने का दावा किया जा रहा है। येदियुरप्पा ने कहा, 'यह एक फर्जी ऑडियो है। मैं किसी से नहीं मिला। कुमारस्वामी अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

वॉइस रिकॉर्डिंग के विशेषज्ञ
येदियुरप्पा ने कहा, 'कुमारस्वामी खुद एक फिल्म निर्माता हैं। वह वॉइस रिकॉर्डिंग के विशेषज्ञ हैं..उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं।'