
कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट होते ही येदियुरप्पा का कुमारस्वामी को धमकी, कहा- 24 घंटे के भीतर...
नई दिल्ली। काफी उठापटक के बीच कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। कुमारस्वामी के पक्ष में 117 विधायकों ने वोट दिए। लेकिन, फ्लोर टेस्ट से पहले ही भाजपा सदन से वॉक आउट कर गई। वहीं, बहुमत साबित करने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने अब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को सीधे धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में सीएम किसानों का कर्ज माफ कर दें नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे हैं।
येदियुरप्पा का 24 घंटे का अल्टीमेटम
विपक्ष के नेता इतने पर ही नहीं रूके। येदियुरप्पा ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर ऐसा नहीं होता है तो वह 28 को विरोध झेलने के लिए तैयार रहें। येदियुरप्पा ने साफ कहा कि विरोध में भाजपा राज्य स्तर पर बंद बुलाएगी। वहीं, येदियुरप्पा के बयान पर सीएम कुमारस्वामी ने भी निशाना साधा। कुमारस्वामी ने कहा कि येदियुरप्पा ने सदन में अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि उनको सुनकर मुझे लगा कि भाजपा उन्हें सत्ता में नहीं आने देगी। उनका भाषण किसी ड्राम कंपनी की रिहर्सल जैसा था। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कर्नाटक की राजनीति क्या करवट लेती है। विपक्ष के सामने सरकार घुटना टेकती है या फिर अपने मन मुताबिक पैसला लेती है।
कुमारस्वामी ने जीता विश्वासमत
इससे पहले कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार ने सदन में विश्वासमत जीता। सदन में ध्वनिमत से बहुमत का प्रस्ताव पास किया गया। कुमारस्वामी ने विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस के 117 विधायकों ने समर्थन से बहुमत साबित किया। कुमारस्वामी के बहुमत साबित करने से पहले ही कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली। स्पीकर चुनाव के लिए चल रही जोर आजमाइश में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन, एन वक्त पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुरेश कुमार का नाम वापस ले लिया। इससे कांग्रेस विधायक के आर रमेश को विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया है।
Published on:
25 May 2018 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
