
बाजार में आई AUDI की पहली इलेक्ट्रिक SUV E-tron, अब माइलेज का टेंशन हो जाएगा खत्म
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी बेहतरीन फुल इलेक्ट्रिक सीरीज प्रोडक्शन कार The e-tron को पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये कार इस साल के आखिर तक अमेरिका और यूरोप में लॉन्च हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2 इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई हैं जो कि 360 पीएस की पावर और 516 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती हैं। इन दोनों मोटर की ये खासियत है कि ये थोड़ा सा भी CO2 उत्सर्जन नहीं करती हैं। इसी के साथ इस कार में बूस्ट मोड दिया गया है जिससे कार का इंजन सिर्फ 8 सेकंड के लिए 408पीएस की अधिकतम पावर पैदा करता है। इस एसयूवी में 2व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इस एसयूवी में 95 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग की मदद से मात्र 30 मिनट में 80 प्रतिशथ तक चार्ज हो जाती है।
अगर भारत में लॉन्चिंग की बात की जाए तो ये एसयूवी 2019 लॉन्च हो जाएगी। अगर आकार की बात की जाए तो एसयूवी क्यू5 से बड़ी और क्यू7 से छोटी है।
रफ्तार
अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। ये एसयूवी मात्र 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो एसयूवी एक बार फुल चार्ज होकर 400 किमी की दूरी तय कर सकती है। भारत के हिसाब से इस एसयूवी का चार्जिंग सिस्टम काफी बेहतरीन है, क्योंकि यहां पर चार्जिंग की सुविधा ठीक-ठाक नहीं है।
Updated on:
19 Sep 2018, 10:28 AM IST
Published on:
19 Sep 2018, 10:28 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.