
करोड़ों में नीलाम हो रही है इस एक्ट्रेस की पुरानी कार, जानें क्या है खास
अमेरिका की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री रही मर्लिन मुनरो की पुरानी कार अब नीलाम होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार को नवंबर में नीलामी के लिए रखा जाएगा। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसी हैं इसकी खासियतें। उम्मीद की जा रही है कि ये कार करोड़ों रुपये की कीमत में बिक सकती है।
1 जून, 1926 को लॉस एंजेलस, अमेरिका में जन्मी हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कंपनी ने 20 दिसंबर, 1955 में इस कार को खरीदा था। इस कार को मर्लिन ने लगभग 6 वर्षों तक इस्तेमाल किया। अब ये कार आगामी नवंबर माह में नीलाम होने के लिए तैयार है। फोर्ड थंडरबर्ड कन्वर्टिबल कार है जो कि अभी भी अच्छी कंडीशन में है।
मर्लिन को सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब पसंद किया गया, यहां तक कि आज भी उनकी खूबसूरती के चर्चे दुनिया में होते हैं। ये माना जा रहा है कि फोर्ड थंडरबर्ड कन्वर्टिबल कार लगभग 3 करोड़ रुपये में नीलाम हो सकती है। फोर्ड थंडरबर्ड कन्वर्टिबल कार को मर्लिन ने लगभग 6 वर्षों तक इस्तेमाल किया और उसके बाद एक्टिंग कोच ली स्ट्रासबर्ग के बेटे जॉन स्ट्रासबर्ग को ये कार उसके 18वें जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट के तौर पर दे दी गई।
मर्लिन मुनरो की सिर्फ कार ही नीलाम नहीं होने जा रहा है कि बल्कि इससे पहले मर्लिन मुनरो की शादी की अंगूठी भी नीलाम हो चुकी है, जिसमें हीरे जड़े हुए थे। मर्लिन के दूसरे पति ने 1954 में हुई शादी के दौरान उन्हें ये अंगूठी दी थी। मर्लिन मुनरो की ऐसी पेंटिंग, जिसमें उन्हें निर्वस्त्र दर्शाया गया था वो भी नीलाम हो चुकी है। इस पेंटिंग को 1940 में बनाया गया था।
Published on:
29 Sept 2018 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
