
मंदिरों में किए हवन, दी आहुतियां
प्रतापगढ़. करजू.निकटवर्ती रावतपुरा गांव में कोरोना महामारी के बचाव के लिए बजरंग दल के कार्यकताओं की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की गई। ग्रामीणों ने भी मास्क लगाकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के तहत बालाजी मन्दिर, कालिका मन्दिर परिसर व चारभुजा मन्दिर परिसर आदि स्थानों पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आहुतियां देकर देश.प्रदेश में कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की।
फरेड़ी में किया हवन
चूपना. निकटवर्ती फरेडी गांव में हनुमान मंदिर में हवन किया गया। गांव के बाहर भोजन बनाकर खेड़ा देवत पूजे गए। मंदिरों में भगवान को भोग लगाकर कोराना महामारी को नियंत्रित करने की प्रार्थना की गई।
वैदिक पद्धति से किया चलित हवन
अरनोद.
कोरोना संक्रमण के प्रभाव से आमजन को निजात दिलाने के लिए अरनोद युवा टीम और आरएसएस की ओर से कस्बे में बुधवार को हवन सामग्री एवं नीम के पत्तों से वैदिक पद्धति से चलित हवन कर सैनिटाइजेशन किया गया। महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ सेवक 2 गज की दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की भी अपील की। इस दौरान कस्बे के नई आबादी, पंचायत समिति परिसर, नाकोड़ा नगर, चिकित्सालय आदि इलाकों में चलित हवन किया गया।
:=:=====:=
पारसोला में ७० से अधिक एक्टिव केस
पारसोला. पारसोला कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। कस्बे में गत २ माह तक कोरोना के बढ़ते मामले के बाद राहत है। बीते एक सप्ताह में कस्बे में कोई संक्रमित नहीं मिल रहे है। कस्बे में वर्तमान में ७० से अधिक एक्टिव केस है। एक्टिव लॉक डाउन के चलते पुलिस, प्रशासन भी सख्त है। पुलिस ने कस्बे के माण्डवी मोड एवं चामुण्डा माताजी चौराहा पर चेक पोस्ट बना रखी है। चेक पोस्ट पर पुलिस के जवान तैनात रहकर बेवजह घुमने-फिरने वाले लोगों के चालान बना कर जुर्माना वसूल रहे है। इधर चिकित्सा विभाग के प्रभारी राजेश बिजारणियां और नर्सिंग स्टाफ कस्बे में बने कोविड सेन्टर पर मरीजों की देखभाल कर रहे है। दूसरी ओर कस्बे के समीप भूंगाभट्ट में स्थित माइन्स गोलछा गु्रप द्वारा जिले में कोरोना माहामारी में सेवा दे रहे कोरोना वॉरियर्स पुलिस कर्मियों के लिए १००० केएन-९५ मास्क जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट को भेंट किए। माईन्स प्रबंधन के मोहन पालीवाल और ग्रुप का आभार व्यक्त किया।
Updated on:
20 May 2021 07:53 am
Published on:
20 May 2021 07:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
