29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों के आशियाने पर भारी बारिश की मार, भरभराकर गिर पड़े कई घर, सिर ढकने को खड़ा हुआ संकट

Heavy Rain in Pratapgarh: गरीबों के आशियाने पर भारी बारिश की मार, भरभराकर गिर पड़े कई घर, सिर ढकने को खड़ा हुआ संकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

anandi lal

•

Updated: 10 Aug 2019, 4:24 PM IST

Heavy Rain in Pratapgarh

प्रतापगढ़। प्रदेश के कई जिलों में बारिश (heavy rain in Rajasthan ) का दौर लगातार जारी है। बारिश आफत बनकर बरस रही है। प्रतापगढ़ जिले में बारिश ( Heavy rain in pratapgarh ) का दौर शनिवार को भी जारी चलता रहा। जिले में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बने मकानों में नुकसान हो गया। खेरोट गांव में बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभऱाकर अचानक ढह गई। वीरावली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में सोते वक्त एक महिला झुलस गई। गांव के कमला बाई पति देवीलाल मीणा के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी है। इसके चलते मकान का काफी हिस्सा ढह गया।

भारी बारिश के चलते ध्वस्त हुए मकानों से सामान भी बाहर नहीं निकल पाए। खेरोट गांव में दो दिन पहले एक कच्चे मकान की दीवार ढहने की खबर सामने आई थी। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शनिवार को गांव में राधा बाई पत्नी रामकिशन मेघवाल के मकान की दीवार गिर गई। इससे मां-बेटी बाल-बाल बच निकली। पूरा मकान जमीन पर धराशायी ( House fell Down in Pratapgarh Rain ) हो गया। इस पर कोतवाल चंदेल ने 51 सौ रुपए की आर्थिक मदद तत्काल भिजवाई है।

जिले के अरनोद, धरियावद, छोटीसादड़ी में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के बाद जिले के सात बांध लबालब हो गए हैं। बारिश होने से बांधों पर चादर चल रही है। शुक्रवार को जिले के गादोला, बोरिया, हमजाखेड़ी, चाचाखेड़ी, बजरंगगढ़, मचलाना, भंवरसेमला बांध लबालब हो गए। अन्य में पानी की आवक जारी है। जहाजपुर बांध टूटने का अंदेशा खेरोट निकटवर्ती नवनिर्मित जहाजपुर बांध में पानी का रिसाव होने से बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी के रिसाव को रोकने की मांग की है। वनपुरा निकटवर्ती देवल्दी पुलिया पर पानी होने से कई घन्टों तक आवागमन बन्द रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की कई बार मांग की जा चुकी है। शहर में सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 6 इंच बारिश दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग