प्रमुख जलाशयों पर अठखेलियां कर रहे प्रवासी पक्षी
हिमालय की तराई और इसके पार दूर-दराज से सर्दियों में आए प्रवासी पक्षी जलाशयों में अठखेलियां कर रहे हैं। इस वर्ष बारिश औसत होने से प्रवासी पक्षी भी जिले के अधिक जलाशयों में दिखाई दे रहे हैं। इसमें जिले के छोटे-बड़े दो दर्जन से भी अधिक जलाशय हैं। जहां प्रवासी पक्षी देखे जा रहे है। जिले के निनोर, रायपुर, गादोला तालाब, छोटी बम्बोरी, देवगढ़ तालाब, लालपुरा, फूटा तालाब, अचलावदा, बड़वन, पाड़लिया बांध, मानपुरा एनीकट, जाजली, छोटी सादड़ी, मौखमपुरा तालाब, चाचाखेड़ी बांध समेत विभिन्न स्थानों पर जलाशयों में प्रवासी पक्षी देखे जा रहे है।