4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल आए युवक को किया क्वारेंटाइन, एमपी के धार जिले से पैदल आया युवक

ससुराल आए युवक को किया क्वारेंटाइन, एमपी के धार जिले से पैदल आया युवक

3 min read
Google source verification
ससुराल आए युवक को किया क्वारेंटाइन, एमपी के धार जिले से पैदल आया युवक

ससुराल आए युवक को किया क्वारेंटाइन, एमपी के धार जिले से पैदल आया युवक

असावता . क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरनिया में मंगलवार सुबह ही मध्यप्रदेश के इंदौर के पास धार जिले से एक व्यक्ति जो अपने प्रतापगढ़ जिले के गांव अरनिया में ससुराल पैदल चल कर पहुंचा। ग्रामीणों ने चिकित्साकर्मियों को सूचना दी। जिस पर उसे 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। यहां गांव में एक युवक अपने ससुराल आया। खबर मिलने पर तुरंत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अवलेश्वर पीएचसी डॉक्टर अनिल आचार्य, डॉक्टर मोहित वाधवा, एएनएम अनीता शर्मा, आशा कार्यकर्ता तथा हथुनिया थाना पुलिस अरनिया गांव पहुंची। पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। थाने की पुलिस टीम मौजूदगी में उस व्यक्ति की स्क्रीनिंग की गई। 108 एंबुलेंस में से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

छूट का बेजा फायदा उठाने लगते हैं लोग, बाजारों में जुटती भीड़ बन सकती है खतरा
प्रतापगढ़. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान जिले में अलग-अलग नजारे दिखते हैं। कहीं इसे लेकर काफी सावचेती बरती जा रही है तो कहीं इसकी अनदेखी भी सामने आती है। प्रशासन और पुलिस की ओर से संक्रमण की रोकथाम और लॉकडाउन की प्रभावी पालना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण अपने स्तर पर भी संक्रमण की रोकथाम के लिए काफी एहतियात बरत रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे लेकर बेपरवाह भी बने नजर आते हैं। लॉकडाउन के चलते जहां पहले आवश्यक वस्तुओं मेडिकल, दुग्ध डेयरी और किराना दुकान खोलने की ही अनुमति दी गई थी। वहीं कुछ शर्तों के साथ कुछ और दुकानों को खोलने की अनुमति पर बाजारों में दुकानें खुली, जिससे बाजारों में भारी भीड़ उमडऩे लगी हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने व्यवस्थाएं संभाल रही है और सोशल डिस्टेंस की पालना के निर्देश दिए जा रहे हैं।
लॉक डाउन में समय बढ़ाते ही सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
अरनोद कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के चलते पूरा भारत 3 मई तक लॉकडाउन है। व्यापारियों को व्यापार के लिए अनुमति प्रदान की। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। जिससे बाजारों में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद थाना अधिकारी दिलीपसिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और बस स्टैंड व महल रोड़ की दुकानों पर एकत्रित भीड़ को हटाया। व्यापारियों की मांग पर मंगलवार से ही प्रात: 8 से 1 बजे तक किया गया। लेकिन सवेरे 8 बजे से ही बाजार में ज्यादा भीड़ एकत्रित हो गई। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। साथ ही बाजार में घूमने वाले लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। इसकी जानकारी मिलते ही उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा, तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश दिए। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने मौके पर पहुंचकर गौतमेश्वर रोड़ व मुख्य बस स्टैंड पर जाप्ते की तैनाती की।बाजार में अनावश्यक काम से घूम रहे लोगों को अपने घरों को रवाना किया। साथ ही बेवजह घूम रही मोटर साइकिलों के भी चालान काटेे। सब्जी बेच रहे ठेले वालो को एक जगह खड़े नहीं रहकर भ्रमण कर बेचने के निर्देश दिए।व्यापारियों को अपनी दुकानों के सामने गोले बनाकर ग्राहकों को सोशियल डिस्टेंस रखने व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि बुधवार से लॉकडाउन के दौरान बेवजह पैदल व मोटर साइकिल से घूमने वालो के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कराने पर व्यापारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
छूट मिली, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़
दलोट. लॉकडाउन में पहले आवश्यक वस्तुओं मेडिकल, दुग्ध डेयरी और किराना दुकान खोलने की ही अनुमति के बाद अब शर्तों के साथ कुछ और दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन छूट के बाद बाजारों में दुकानें खुली, जिससे बाजारों में भारी भीड़ उमड़ गई। इसे देखते हुए पुलिस ने व्यवस्थाएं संभाली और सोशल डिस्टेंस की पालना के निर्देश दिए गए।सुबह यहां बाजार में मेले जैसा माहौल दिखाई देने लगा। इसका नजारा दलोट कस्बे के हाट चौक में देखने को मिला। यहां दुकानों पर बिना सोशल डिस्टेन्स के भारी भीड़ उमड़ गई। पहले दिन ही सारे आदेशों की धज्जियां बाजार खुलते ही उड़ गई। बाजार में इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि हर दुकान पर ना तो सोशल डिस्टेंस की पालना हुई। यहां हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं कुछ मध्य प्रदेश के व्यपारियों ने दलोट कस्बे में आकर अपनी दुकानें खोली। राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा सील है। वहां से कोई भी व्यक्ति राजस्थान में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश राज्य से कई व्यापारी दलोट में अपनी दुकानें खोल रहे है। दलोट कस्बे के बाजारो में भीड़ की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तुरंत ही सालमगढ़ थाना प्रभारी केशूलाल खटीक जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बाजार से भीड़ को हटाया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि वह लॉकडाउन की पालना कर सोशल डिस्टेन्स रख कर अपना सामान बेचें।
पुलिस ने ड्रोन कैमरे से दलोट कस्बे की तस्वीरें.
सालमगढ़. यहां कस्बे में ड्रोन से कैमरे से तस्वीरें ली गई। थाना प्रभारी केशूलाल खटीक मय जाब्ते के दलोट कस्बे में पहुंचे। यहां पर प्रतापगढ़ से पुलिस कंटोल रुम के वाहन में पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरा के साथ पहुंचे। हाट चोक में ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया और पूरे कस्बे की वीडियो तस्वीरें ली गई।